फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Protest in the Collectorate premises against the attack on the BJP President

भाजपा अध्यक्ष पर हमले के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन

Sat, 12 Dec 2020 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Protest in the Collectorate premises against the attack on the BJP President
रोशनाबाद में मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कार पर हमले के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार को अराजकतावादी सरकार बताते हुए ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज सरकार को भंग करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम शैलेंद्र नेगी को सौंपे ज्ञापन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने कहा टीएमसी सरकार पुलिस को मोहरा बनाकर ओछी राजनीति करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज पंत ने कहा कि ममता बनर्जी सत्ता का दुरुपयोग कर रही हैं। उन्होंने एक राजनीतिक दल के राष्टीय अध्यक्ष पर टीएमसी कार्यकर्ताओं से हमला कराना सरकार की अराजकतावादी मानसिकता का परिचय देता है। भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि यदि ममता बनर्जी को सार्वजनिक रुप से भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष से से माफी मांगनी होगी। रितेश वशिष्ठ और विक्रम भुल्लर ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। ज्ञापन देने वालों में सनी गिरी, अर्जुन सिंह, अभिषेक शर्मा, नितिन चौहान, वैभव चौहान, अभिनव चौहान, गौरव रौतेला, गोविंद बिष्ट, आकाश कसाना, गौरव कंबोज, अर्जुन सैनी, विपिन सैनी, सूर्यकांत पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed