{"_id":"5919d4674f1c1b3a24f22ad3","slug":"patients-suffering-from-emergency","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी में तड़पती रही मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी में तड़पती रही मरीज
अमर उजाला हरिद्वार
Updated Mon, 15 May 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के गढ़वाल मंडल के निदेशक डा. दुर्गापाल के जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी में सड़क दुर्घटना में घायल मरीज तड़पती रही। निदेशक भी अनदेखी करते हुए आगे निकल गए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही डाक्टरों को बाहर की दवा न लिखने की नसीहत देते हुए मरीजों के इलाज में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला अस्पताल में शीघ्र ही डाक्टर नियुक्त किए जाएंगे।
सोमवार को स्वास्थ्य निदेशक डा. दुर्गापाल जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। वे अस्पताल की ओपीडी का निरीक्षण करते हुए इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे। जहां उन्होंने इमरजेंसी में मरीजों के इलाज के लिए रखे उपकरणों की व्यवस्था और रखरखाव देखा। लेकिन इस दौरान श्यामपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल मरीज बेड पर तड़पती रही, लेकिन डाक्टर मरीज को देखने के बजाय मेडिकल बनाने में लगे रहे। डाक्टर और अन्य स्टाफ के इस रवैये को अनदेखा करते हुए निदेशक भी केवल नसीहत देते हुए आगे बढ़ गए। इसके बाद वे मेडिकल भर्ती वार्ड में पहुंचे। वहां उन्होंने मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी ली। इसके बाद रसोई का निरीक्षण कर साफ सफाई का ध्यान रखने को कहा। उन्होंने मरीजों के साथ खाने में बरती जा रही अनियमितताओं को दूर कराने के सीएमएस को निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएस डा. आरती ढौंड्यिाल को आश्वासन दिया कि अस्पताल को शीघ्र ही डाक्टर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अस्पताल के निरीक्षण के समय में सामने आई अनियमितताओं और कमियों की रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजी जाएगी। सीएमएस डा. आरती ढौंडियाल ने अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर चीफ फार्मा आरसी जोशी, डा. ज्योति बोहरा आदि शामिल रहे।