फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One and a half lakh blown from the cupboard of the shop

Haridwar News: आढ़त व्यापारी की दुकान की आलमारी से उड़ाए डेढ़ लाख

Sat, 17 Jun 2023 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh blown from the cupboard of the shop
ज्वालापुर कोतवाली से महज कुछ कदमों की दूरी पर एक आढ़त व्यापारी की दुकान की आलमारी से चोर डेढ़ लाख रुपये पर हाथ साफ कर गया। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। चोर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में रुपयों से भरा बैग ले जाते हुए नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार घास मंडी के पास कए आढ़त व्यापारी जयप्रकाश अग्रवाल की दुकान और गोदाम है। शुक्रवार शाम को जयप्रकाश अग्रवाल शौचालय के लिए दुकान से बाहर गए। इस बीच एक किशोर दुकान में दाखिल हुआ। किशोर ने दुकान की आलमारी से बैग निकाला और रफूचक्कर हो गया। व्यापारी ने जब अलमारी को खोला तो उनको चोरी होने का पता चला। व्यापारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी थी। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चोर नजर आ रहा है। बताया कि चोर किशोर लग रहा है। कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed