{"_id":"6a9d6b72127b2ecc3608bd8a","slug":"no-increase-in-roadways-buses-on-mountain-routes-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-153654-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पर्वतीय रूटों पर नहीं बढ़ी रोडवेज बसें, एक रूट पर संचालन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पर्वतीय रूटों पर नहीं बढ़ी रोडवेज बसें, एक रूट पर संचालन बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नए रूट शुरू करने के लिए पर्याप्त संख्या में नहीं मिल पाई बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की हरिद्वार डिपो से चलने वाली बसें पर्वतीय रूट पर नहीं बढ़ सकी हैं। नए रूटों पर भी संचालन शुरू नहीं हो पाया है। वहीं, उत्तरकाशी से आगे पटवाड़ी रूट पर संचालित बस सेवा भी बंद हो गई है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रोडवेज सूत्रों के मुताबिक, जोशीमठ-मलारी, गोपेश्वर-मंडल और औली जैसे पर्वतीय रूटों पर यात्रियों की संख्या और दूरी को देखते हुए दो-दो बसों की जरूरत है, लेकिन वर्तमान में इन रूटों पर एक-एक बस से ही काम चलाया जा रहा है। वहीं, बदरीनाथ रूट पर संचालित एक बस सेवा भी नियमित नहीं है। यह सेवा यात्रा सीजन में करीब दो माह तक चलने के बाद बंद हो जाती है।
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस सेवा को नियमित किए जाने की जरूरत है। इसी तरह जानकीचट्टी-यमुनोत्री तक भी रोडवेज की बस सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से उठ रही है। हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक विशाल चंद्रा का कहना है कि जिन रूटों पर आवश्यकता है, उन पर बसें चलाई जा रही हैं। नई बसें मिलने के बाद अन्य रूटों पर भी संचालन शुरू कर दिया जाएगा।