फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Municipal Corporation made aware to avoid dengue

Haridwar News: नगर निगम ने डेंगू से बचने के लिए किया जागरूक

Fri, 17 May 2024 04:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation made aware to avoid dengue
I
विज्ञापन

IIराष्ट्रीय डेंगू दिवस पर आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम
I
Iराष्ट्रीय डेंगू दिवस पर नगर निगम की टीम ने क्षेत्र के सभी वार्डों में जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को डेंगू से बचाव के तरीके बताए। इस दौरान लोगों से अपने घर के आस पास साफ सफाई रखने की अपील भी की गई।
I
I
I
Iवरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी तरुण मिश्रा के निर्देशन में नगर निगम के सभी 60 वार्डों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान नगर निगम की टीम ने क्षेत्र के करीब आधा दर्जन कॉलेज और स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को पंपलेट वितरित किए। सरकारी कार्यालयों में भी नगर निगम की टीम ने लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

I
Iवरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी तरुण मिश्रा ने बताया कि डेंगू एक जानलेवा बीमारी है। जो कि मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर साफ पानी में पनपता है। जिससे बचने के लिए लोगों को अपने घरों के आस-पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर में मौजूद कूलर के साथ अन्य खाली बर्तनों में पानी एकत्रित नहीं होने देना चाहिए। समय-समय पर कूलर की टंकी की सफाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iलोगों को खुद के साथ अन्य लोगों को भी इस बारे में जागरूक करना चाहिए। जन सहभागिता से ही डेंगू के डंक पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान टीम में विकास चौधरी, सुनील मलिक, सुनील कुमार, धीरेंद्र सेमवाल, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed