फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mobile van will go to village areas to check potential TB patients

टीबी के संभावित मरीजों की जांच करने गांव क्षेत्रों में जाएगी मोबाइल वैन

Tue, 18 Feb 2020 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mobile van will go to village areas to check potential TB patients
मेडिकल मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी। - फोटो : HARIDWAR
अब टीबी जांच के लिए अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जांच के लिए सुविधा युक्त मेडिकल मोबाइल वैन अपने क्षेत्र या गांव में आएगी। जांच में सामने आए संभावित बीमार मरीज को वैन स्टाफ के माध्यम से अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाएगा, जिसका प्राथमिकता के तौर पर इलाज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जनपद हरिद्वार की ओर से सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने राष्ट्रीय क्षय निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल मोबाइल सर्वे वैन का फ्लैग ऑफ किया। मोबाइल वैन के साथ केंद्र सरकार द्वारा एक टीम डॉ. अश्वनी यादव के नेतृत्व में क्षय रोग की व्यापकता सर्वेक्षण जनपद हरिद्वार के तीन ग्रामों सलेमपुर, भक्तनपुर एवं लंढौरा में करेगी। इसकी शुरुआत ब्लाक बहादराबाद के ग्राम सलेमपुर से की जाएगी। इस सर्वेक्षण में मेडिकल मोबाइल यूनिट बस में संभावित क्षय रोगियों का संपूर्ण परीक्षण किया जाएगा, जो उच्च तकनीकों जैसे सीबी नॉट, एक्सरे और ऑटो एनालाइजर से लैस है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरोज नैथानी ने कहा कि प्रदेश सरकार वर्ष-2024 तक टीबी उन्मूलन के लिए वचनबद्ध है और इस तरह के सर्वेक्षण भविष्य की कार्ययोजनाओं को बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रतिनिधि डॉ. विकास सब्बरवाल, अधीक्षक डॉ. कोमल, आईएमए हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह, डीएमओ डॉ. गुरनाम सिंह, बीके गुप्ता, अनिल नेगी, राकेश गिरि, मौ. सलीम, सुशील कुमार, सरोप सिंह पोखरियाल व दिनेश पंत आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed