फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Milk trader beaten up, attacker absconding

Haridwar News: दूध कारोबारी की पिटाई, हमलावर फरार

Sun, 27 Nov 2022 04:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Milk trader beaten up, attacker absconding
कनखल थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी कालोनी में युवकों ने दूध कारोबारी को पीट दिया। जमकर मारपीट करने के बाद आरोपी फरार हो गए। ये पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, सामने आया है कि युवती को लेकर विवाद है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हिमांशु चौधरी निवासी जाट मोहल्ला जगजीतपुर शिवपुरी कालोनी में डेयरी चलाता है। शुक्रवार की रात हिमांशु डेयरी को बंद कर घर जाने लगा। इसी बीच तीन मोटरसाइकिलों आए छह युवकों ने रोककर पिटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिसे देख युवक बाइकों से भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना मिलते जगजीतपुर चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें हिमांशु डेयरी पर काम करने वाले एक परिवार की महिला से युवकों से बातचीत करती नजर आ रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये मामला महिला के परिवार में आने वाले एक युवक से जुड़ा है। आशंका जताई कि इसी को लेकर विवाद हुआ। कनखल थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed