{"_id":"62971d87ef838b598126b803","slug":"mega-block-10-trains-will-be-canceled-from-june-1-to-5-many-bridges-will-be-repaired","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mega Block: एक से पांच जून तक 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई पुलों होगी मरम्मत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mega Block: एक से पांच जून तक 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई पुलों होगी मरम्मत
Wed, 01 Jun 2022 01:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:34 PM IST
सार
एक से पांच जून तक मुरादाबाद सहारनपुर के बीच पुलों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा, जिस कारण से रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद और सहारनपुर के बीच रेलवे पुलों की मरम्मत के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके चलते एक से लेकर पांच जून तक 10 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के मुताबिक, सहारनपुर और मुरादाबाद के बीच रेल ट्रैक पर बुंदकी और नगीना स्टेशन के आसपास कई पुलों की मरम्मत की जाएगी। जिसके चलते एक से पांच जून तक मेगा ब्लॉक रहेगा। जिससे प्रयागराज से योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली 14229 अप ट्रेन एक, दो, पांच और छह जून को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
वापसी में 14230 योगनगरी से प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन एक जून, देहरादून-काठगोदाम के बीच चलने वाली 12091 व 12092 एक्सप्रेस एक और पांच जून को रद्द रहेगी। जबकि प्रयागराज से सहारनपुर 14511 अप एक्सप्रेस ट्रेन दो और छह जून को रद्द रहेगी। सहारनपुर से प्रयागराज 14512 भी एक एवं पांच जून को नहीं चलेगी। चंदौसी से हरिद्वार 04359 अप ट्रेन दो एवं छह जून को रद्द रहेगी। वापसी में हरिद्वार चंदौसी 04360 डाउन भी एक व पांच जून को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
मुरादाबाद-सहारनपुर बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04301 एवं 04302 ट्रेन का संचालन एक व पांच जून को निरस्त रहेगा। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि मुख्यालय की ओर से पुलों की मरम्मत के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है।
विज्ञापन