{"_id":"6512cec1cedf9faa970d7946","slug":"masked-persons-beat-up-the-young-man-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-8498-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नकाबपोश व्यक्तियों ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नकाबपोश व्यक्तियों ने युवक को पीटा
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को रोककर बुरी तरह पीटा। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रवेश कुमार निवासी ग्राम गजरौला अचपल बिजनौर यूपी हाल पता धीरवाली ज्वालापुर ने शिकायत देकर बताया कि 18 सितंबर को किसी कार्य से वह रोशनाबाद जा रहा था। रोशनाबाद व नवोदय नगर के बीच एक बाइक पर तीन नकाबपोश व्यक्ति आए। उन्होंने बाइक रोककर चाबी छीन ली। इसके बाद नीचे गिराया और मोबाइल फोन छीनकर पिटाई की।
राहगीरों के एकत्र होने पर उसे छोड़ दिया। धमकी दी कि कंपनी में कर्मचारियों को परेशान करता है, ये बातें कहते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।