{"_id":"67d9bb413043b1f8a804ea69","slug":"manager-named-for-missing-goods-and-money-from-store-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-130348-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: स्टोर से सामान और रकम गायब होने पर मैनेजर नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: स्टोर से सामान और रकम गायब होने पर मैनेजर नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित मॉल के स्टोर से सामान और रकम गायब होने के मामले में स्टोर मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि मैनेजर ने बिना बिल के सामान बाहर पहुंचाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रिलाइंस डिजिटल पेंटागन मॉल सिडकुल के पंकज बड़थ्वाल पुत्र जगतराम ने शिकायत देकर बताया कि उनके स्टोर में एएलपीओ सुमित थापा की ओर से आकस्मिक ऑडिट किया गया, जिसमें स्टोर से कुछ रकम कम मिली, जबकि छह मोबाइल, एक लैपटॉप गायब था। इनकी कीमत 4.36 लाख 348 रुपये है। इसके बाद कंपनी स्तर पर मामले की जांच करते हुए पूछताछ की गई।
आरोप है कि स्टोर मैनेजर अमृत भदौरिया निवासी ऋषिनगर आंशिक गंगा घाट नेतुवा उन्नाव उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह बिल करने के लिए इन सामानों को स्टोर से बाहर लेकर गया था, मगर इनकी रकम अभी तक स्टोर में जमा नहीं हो पाई है। आरोप है कि उसने सभी बिना बिल वस्तुओं की जिम्मेदारी लिखित रूप में स्वीकार की है। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा ही है।