फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Maharana Pratap Sports College won the hockey competition

Haridwar News: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने जीती हॉकी प्रतियोगिता

Sun, 09 Nov 2025 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap Sports College won the hockey competition
राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में आयोजित चार दिवसीय बालक वर्ग की अंडर-17 राज्य स्तरीय आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का शनिवार को सफल समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीतकर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज (एमपीएससी) देहरादून ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के चौथे और अंतिम दिन का पहला सेमीफाइनल मुकाबला जनपद हरिद्वार और जनपद देहरादून की टीमों के बीच खेला गया जिसमें जनपद हरिद्वार की टीम ने देहरादून को 3-1 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 1-0 के करीबी अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला जनपद हरिद्वार और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के बीच खेला गया। जिसमें एमपीएससी देहरादून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरिद्वार को 4-1 के बड़े स्कोर से पराजित कर प्रतियोगिता जीत ली।
विज्ञापन

विजेता टीम को पुरस्कृत करने से पहले हॉकी खेल के पूर्व खिलाड़ियों और खेल विभाग के हॉकी प्रशिक्षकों के बीच भी एक मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया। इस मुकाबले में हॉकी प्रशिक्षकों की टीम ने पूर्व खिलाड़ियों को 6-1 के स्कोर से मात दी। समापन समारोह में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधायक आदेश चौहान ने विजेता और उपविजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पहली बार विजेता टीम को 21000, जबकि उप विजेता को 11000 रुपये की नकद राशि खेल विभाग की ओर से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उप निदेशक खेल रसिका सिद्दीकी, भारतीय टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष चेतन गुरूंग, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, उप क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, वरुण बेलवाल, प्रजापति कुकरेती, विक्रम सिंह, दीपक चंद जोशी, शिखा बिष्ट, अनुराग राठी, अमित कटारिया, गोविंद लटवाल, अश्वनी कुमार, विजयपाल, सुमित चौहान, रूपिन यादव, सौरभ पटवाल, और मुनीर राशिद सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed