फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Made aware about the ill effects of tobacco by taking out a rally

रैली व नुक्कड़ नाटक किया तंबाकू के प्रति जागरूक

Tue, 31 May 2022 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
Made aware about the ill effects of tobacco by taking out a rally
स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता के कई कार्यक्रम किए। लोगों को तंबाकू से दूर रहने के लिए शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से मेेला अस्पताल से जिला अस्पताल तक जागरूकता रैली निकाली गई। जिला अस्पताल में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया।
जिला महिला चिकित्सालय के सभागार में आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज जैन ने कहा कि तंबाकू के सेवन से अनेक बीमारियां शरीर के अंदर जन्म लेती हैं। इनमें कैंसर जैसी बीमारी तंबाकू से सबसे अधिक होती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि रोजाना योग करने से तंबाकू के सेवन से दूर रहा जा सकता है। डॉ. ज्ञान प्रकाश ने कहा कि योग और ध्यान से तंबाकू की लत को छोड़ा जा सकता है। इस मौके पर सुनील कुमार, विनोद कुमार, साइकोलोजिस्ट काउंसर दीपक डोगरा, निशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली
पुलिस और राजकीय नर्सिंग कॉलेज रोशनाबाद की छात्र-छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य सुमनलता पाठक के नेतृत्व में कॉलेज से रोशनाबाद क्षेत्र, पुलिस कार्यालय होते हुए विकास भवन तक रैली निकालकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी और निहारिका सेमवाल ने स्टाफ के साथ रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान शिक्षिका सुधा त्रिपाठी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। स
महिला विद्यालय में छात्राओं को दिलाई शपथ
महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज सती कुंड कनखल में नशा रोधी समिति की ओर से तंबाकू निषेध दिवस पर प्राचार्या प्रो. गीता जोशी ने छात्राओं को शपथ दिलाई। महाविद्यालय सचिव डॉ. वीणा शास्त्री ने कहा कि नशा शारीरिक संरचना के लिए अत्यंत नुकसानदेह व हानिकारक है। इस दौरान डा. प्रेरणा पांडेय, डा. राखी सिंह, डा. निभा राठी, डा. शशी प्रभा, डा. एमडी भास्कर, यासमीन अमीर, डा. प्रीति आत्रेय, हिमानी रानी आदि उपस्थित रहे।

शिविर में की निशुल्क जांच
ओमबाय कालेज में धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल व ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओर से तंबाकू दिवस पर निशुल्क कैंसर, हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. अंशुमान कुमार ने बताया कि हृदयरोग एवं कैंसर जैसी घातक बीमारियों की जांच नि:शुल्क की गई। कालेज चेयरमैन मुनीष सैनी ने कहा कि तंबाकू सेवन से कैंसर, स्ट्रोक और डायबिटीज जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed