फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kotwali surrounded by arrest of AAP leader

आप नेता गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं ने घेरी कोतवाली

Mon, 23 Aug 2021 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kotwali surrounded by arrest of AAP leader
शहर कोतवाली में हंगामा कर रहे आप पार्टी के पदाधिकारियों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : HARIDWAR
हरिद्वार। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों में होर्डिंग-बैनर वार शुरू हो गया है। सरकारी संपत्ति पर बिना अनुमति होर्डिंग-बैनर लगाने के आरोप में पुलिस ने रविवार को आम आदमी पार्टी नेता को गिरफ्तार किया है। आप नेता की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कोतवाली में जमकर हंगामा किया। इस बीच पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। उधर, आप नेता हेमा भंडारी ने पुलिस पर आप नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल अमरजीत सिंह के मुुताबिक सहायक नगर आयुक्त महेंद्र कुमार यादव और कर निरीक्षक लक्ष्मीकांत की तहरीर पर पुलिस ने आप के अज्ञात कार्यकर्ता के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि कार्यकर्ता ने बिना अनुमति के विभिन्न सरकारी संपत्तियों पर पार्टी के होर्डिंग, बैनर व पोस्टर लगाए। इससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा और उसका स्वरूप बिगड़ा है। पुलिस ने उप निरीक्षक सुनील रावत को इसकी जांच सौंपी। एसआई सुनील रावत ने इस मामले में भीमगोड़ा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के ऑटो प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश कुमार निवासी गांव अकबरपुर बक्कलाना सिंभावली मिल जिला हापुड़ हाल पता शांति मार्ग हरिपुरकलां को विवेक विहार कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार भीमगोड़ा स्टैंड से ऑटो भी चलाता है। राकेश ने पूछताछ में बताया कि छोटे हाथी में पार्टी के बैनर व पोस्टर आए थे, जिन्हें उसने बिना अनुमति के सरकारी संपत्तियों पर लगवाया था। राकेश की गिरफ्तारी से आप की प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार देर रात तक कोतवाली में धरना दिया। हेमा भंडारी ने पुलिस पर आप नेताओं के साथ उत्पीड़न की कार्रवाई का आरोप लगाया। आप कार्यकर्ता सोमवार सुबह भी कोतवाली पहुंच गए। इस बीच उन्होंने कोतवाली में जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं को उठाए जाने पर पुलिस की तीखी नोकझोंक भी हुई। दोपहर को कार्यकर्ता शांत हुए। नगर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
आम आदमी पार्टी हरिद्वार विधानसभा ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए फ्री की ऑटो सवारी सेवा शुरू की। सत्तारूढ़ पार्टी के दबाव में पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालक राकेश कुमार को झूठे मुकदमे में फंसाकर गिरफ्तार किया है।
-हेमा भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा
पुलिस तानाशाही पर उतारू हो गई है। शहर में सभी दलों के होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगे हैं। नगर निगम को सिर्फ आप के ही नजर आए हैं। ऑटो चालक को बिना किसी अपराध के गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पर सत्तारूढ़ पार्टी का दबाव है।
-नरेश शर्मा, आप नेता
आप का पोस्टर फाड़ने का वीडियो वायरल
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। आम आदमी पार्टी के सड़क किनारे लगे होर्डिंग एवं पोस्टर फाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पोस्टर फाड़ने वाला युवा भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा है। फाड़े गए पोस्टर में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरा कर्नल अजय कोठियाल हैं।

हरिद्वार लक्सर मार्ग पर सड़क किनारे जगह-जगह आप के होर्डिंग्स और पोस्टर लगे हैं। आधे पोस्टर में कर्नल अजय कोठियाल का फोटो और आधे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फोटो लगा है। वायरल वीडियो में इन्हीं पोस्टरों को एक युवा फाड़ते नजर आ रहा है। आप नेता नरेश शर्मा का कहना है कि महंगाई और भाजपा की नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। आप की लोकप्रियता से भाजपा के लोग बौखला गए हैं इसलिए वे आप के होर्डिंग्स और पोस्टर फाड़कर गुस्सा उतार रहे हैं। पोस्टर फाड़ने वाले युवा के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed