फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Hundreds of migrants also arrived from Ahmedabad

अहमदाबाद से भी पहुंचे सैकड़ों प्रवासी

Fri, 15 May 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of migrants also arrived from Ahmedabad
श्रमिक एक्सप्रेस से आए लोग । - फोटो : HARIDWAR
शुक्रवार को अहमदाबाद से प्रदेश के प्रवासियों को लेकर एक और श्रमिक एक्सप्रेस हरिद्वार पहुंची। श्रमिक एक्सप्रेस में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 1407 लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को साढे़ चार बजे अहमदाबाद से श्रमिक एक्सप्रेस हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में 1407 प्रवासी लोगों की आने की सूची जारी की गई थी। ट्रेन के रुकने पर रेलवे स्टाफ ने तालियां बजाकर स्वागत किया। इसके बाद जनपदवार प्रवासी लोगों की छंटनी की गई। हरिद्वार के 48 प्रवासी आए, जिनमें से 40 का सैंपल लिया गया। इसके अलावा देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी गढ़वाल के प्रवासियों की छंटनी कर बसों से रवाना किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम कुश्म चौहान ने बताया कि दूर वाले तीन जनपदों के 570 प्रवासी लोगों को हरिद्वार के तीन स्थानों पर रोक लिया गया। इन लोगों को शनिवार सुबह को भेजा जाएगा। एडीएम केके मिश्रा ने बताया कि हरिद्वार के प्रवासी लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है, जबकि अन्य जनपदों के प्रवासी लोगों के लिए संबंधित जनपद के जिला प्रशासनिक अधिकारी निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
आज सुबह जयपुर से आएगी श्रमिक एक्सप्रेस
शनिवार की सुबह 6 बजे जयपुर से श्रमिक एक्सप्रेस प्रवासियों को लेकर पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि ट्रेन का शेड्यूल मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed