फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Girl dies due to diarrhea

डायरिया से युवती की मौत

Wed, 25 Sep 2019 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to diarrhea
लालढांग के मोहल्लापुरी में डायरिया से पीड़ित दूसरी मौत हो गई है। युवती पहले संजीवनी नर्सिंग होम कनखल में भर्ती थी। दो दिन पूर्व हालत बिगड़ने पर उसे देहरादून लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पिछले कई दिनों से मरीजों की तबीयत ठीक होने पर स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाने बंद कर दिए थे।
विज्ञापन

लालढांग के मोहल्लापुरी में प्रदूषित पानी की आपूर्ति से लोगों में डायरिया फैला हुआ है। 23 मरीजों के हरिद्वार में भर्ती होने पर स्वास्थ्य विभाग चेता, लेकिन उससे पहले इंद्र सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद क्षेत्र में कई लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने पर कोहराम मच गया। इस पर सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने लगातार शिविर लगाए। यहां तक कि देहरादून, कोटद्वार के डॉक्टरों ने भी मरीजों की जांच की। सप्ताह से क्षेत्र के लोग के स्वास्थ्य में सुधार था। मोहल्लापुरी निवासी राधा (20) पुत्री गणेश सिंह भी संजीवनी अस्पताल कनखल में भर्ती रही थी। तबीयत में सुधार होने पर वह घर पहुंच चली गई, लेकिन दो दिन पूर्व उसकी तबीयत फिर से बिगड़ने पर सोमवार को परिजन उसे लेकर एम्स ऋषिकेश में पहुंचे, लेकिन राधा को यहां पर भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद परिजन युवती को देहरादून लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि डायरिया से यह दूसरी मौत हुई है, इससे ग्रामीणों में दहशत है। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि क्षेत्र में फिर से टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed