फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fraudulently sold the plot without repaying the loan

Haridwar News: बिना लोन चुकाए धोखे से बेच डाला प्लाॅट

Tue, 13 Jun 2023 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fraudulently sold the plot without repaying the loan

विज्ञापन
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बिना लोन चुकाए प्लाॅट बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।




पुलिस के मुताबिक कैलाश निवासी ग्राम जमालपुर खुर्द रानीपुर ने शिकायत देकर बताया कि बीना निवासी ग्राम मसाही कला तहसील भगवानपुर से हनुमंत एनक्लेव ग्राम सलेमपुर महदूद में एक प्लॉट खरीदा और वर्ष 2020 में मकान का निर्माण करवाया। प्लाट पर लोन लेने के बाद उसे चुकाए बिना उसे बेचा गया। जब इसका पता चला तब 18 अप्रैल को मकान पर एचडीएफसी बैंक ने नोटिस चस्पा कर दिया। प्लाट के पूर्व स्वामी राव फरमूद अहमद निवासी ग्राम गढ़मीरपुर ने बीना को प्लाट बेचने से पहले से ही बैंक से लोन ले रखा था। बीती 14 अप्रैल को बैंक ने उसके घर से सामान बाहर निकालने के बाद मकान को सील कर दिया। बैंक के लोन चुकाकर प्लाट इससे मुक्त कराने के लिए बीना और राव फरमूद से बात की। पहले उन्होंने ऐसा करने का आश्वासन दे दिया। लेकिन लोन की धनराशि जमा नहीं की। दोबारा बात करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed