फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   First sold the car, didn't get the transfer done, then stole the same

पहले कार बेची, ट्रांसफर नहीं करवाई तो उसी को चुरा लिया

Tue, 22 Nov 2022 04:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
First sold the car, didn't get the transfer done, then stole the same
कनखल पुलिस ने कार चोरी का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपी का हौसला देख पुलिस भी दंग रह गई। दरअसल कार चोर ने ही चार साल पहले अपनी कार को कनखल में एक व्यक्ति को दो लाख में बेच दिया था। खरीदार ने कार अपने नाम ट्रांसफर नहीं करवाई। बेचने वाले के मन में लालच आया और उसी ने कार चोरी कर ली। कार की फर्जी आरसी बनाकर वह उससे पहाड़ में अवैध शराब की तस्करी करना चाहता था। लेकिन लालच ने उसे जेल पहुंचा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को कनखल थाने में कार चोरी का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम रेखा यादव ने बताया कि 19 नवंबर को मोहित भट्ट निवासी राज बिहार कॉलोनी फुटबाल ग्राउंड जगजीतपुर की कार घर के बाहर गली से चोरी हो गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई खेमेंद्र गंगवार को सौंपी गई। विवेचना के दौरान कार चोरी करने वाले आरोपी सुभाष बिष्ट निवासी ग्राम जलई पो. सुरसाल तहसील उखीमठ जिला रूद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

एसपी रेखा यादव ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसने वर्ष 2018 में मोहित के पिता चंद्रभान को दो लाख रुपये में कार बेची थी। चंद्रभान ने अभी तक कार को अपने नाम ट्रांसफर नहीं कराया था। कार बेचते समय उसने एक चाबी अपने पास ही रख ली थी। कार चोरी करने के बाद देहरादून धर्मपुर डांडा की दिव्य बिहार कॉलोनी में खड़ी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि कार चोरी करने के बाद नकली आरसी बनाकर कार से पहाड़ों में शराब तस्करी करने की योजना बनाई थी। आरोपी की निशानदेही पर कार बरामद कर ली। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। टीम में एसओ मुकेश चौहान, एसआई खेमेंद्र सिंह गंगवार, आरक्षी सतेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, सीआईयू के एसआई रणजीत सिंह तोमर, सुंदर, वसीम शामिल रहे। आवेश अंसारी

पुलिस के मुताबिक आरोपी सुभाष बिष्ट एमबीए पास है। नौकरी नहीं मिलने पर वह शराब तस्करी करने लगा। उखीमठ और गुप्तकाशी में आबकारी अधिनियम में आरोपी के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। जल्द अमीर बनने के लिए उसने शराब की तस्करी शुरू कर दी। बड़े स्तर पर तस्करी करने के लिए कार चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed