फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   fire in hotel

होटल में लगी आग, दमकलकर्मियों के आड़े आया अतिक्रमण

Wed, 13 May 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 13 May 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन

श्रवणनाथ नगर स्थित होटल स्वागत के भूतल में बने कमरे में आग लग गई। वहीं क्षेत्र में पसरे अतिक्रमण के कारण दमकलकर्मियों ने खासी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


होटलकर्मियों ने जब कमरे से आग की लपटे उठती देखीं तो बाहर की ओर भाग पड़े। घटना की सूचना पर दमकलकर्मी भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, लेकिन उनके कदम तब ठिठक गए जब शिवमूर्ति गली में उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता ही नहीं मिला।
विज्ञापन


दरअसल यहां पसरे अतिक्रमण के कारण दमकलकर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी समय लग गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मी ठेलियां और दुकानों के बाहर पसरे अतिक्रमण को हटवाकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी मधुसुदन शर्मा ने बताया कि कमरे में बिजली बोर्ड, पैनल एवं इनवरटर बैटरी रखे हुए थे, शार्ट सर्किट से ही आग लगी थी। वहीं उन्होंने कहा कि अगर यहां पसरा अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो भविष्य में किसी बुरी घटना के घटित होने पर तत्काल सहायता पहुंचाना बिल्कुल संभव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed