{"_id":"6a4f8d1330811fe2750b3ab3","slug":"fir-registered-against-driver-in-laborers-death-case-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-151220-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मजदूर की मौत के मामले में चालक के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मजदूर की मौत के मामले में चालक के खिलाफ प्राथमिकी
Thu, 09 Jul 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 09 Jul 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र में टायर बदलते समय मारी थी दो लोगों को टक्कर
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में सिंहद्वार फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से हुई मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, अनीस अहमद निवासी ग्राम टांडा बन्हेड़ा मंगलौर ने तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अन्तसार और गांव का फईम ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। छह जुलाई की रात दोनों ट्रक में चालक सलीम अहमद निवासी हरिद्वार के साथ ऋषिकेश जा रहे थे। मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सिंहद्वार कनखल फ्लाईओवर पर ट्रक का पिछला टायर पंक्चर हो गया। चालक ने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया और अन्तसार व फईम टायर बदलने लगे, जबकि चालक सलीम अहमद पास में खड़ा था। इसी दौरान ज्वालापुर की ओर से तेज गति से आई एक अज्ञात कार ने ट्रक के पास खड़े सलीम अहमद और अन्तसार को टक्कर मार दी। दोनों घायलों कोमेला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अन्तसार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक सलीम अहमद को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।