{"_id":"6399f3b389f72b0a57770978","slug":"elephant-came-in-the-grip-of-high-tension-line-died-haridwar-news-drn430935649","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया हाथी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया हाथी, मौत
विज्ञापन
किसानों की फसलों को खाने के लिए खेत में पहुंचा हाथी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल से निकलकर हाथी किसानों के खेेतों में पहुंचकर गन्ना और गेहूं की फसलें खाने आते हैैं। मंगलवार की रात में लगभग आठ बजे भी एक हाथी जंगल से निकलकर खानपुर रेंज के गांव औरंगाबाद के किसानों के खेतों में पहुंच गया। बताया कि गया किसानों के खेत ऊंचे-नीचे बने हुए हैं। कई जगहों पर हाईटेंशन लाइन काफी नीचे है। हाथी भी उसी लाइन की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसने हाथी के शव के शरीर को चेक किया। जिसमें उसके दोनों दांत और अन्य शरीर सही पाया गया। एसडीओ उप वन प्रभागीय अधिकारी साधु लाल ने बताया कि दो डॉक्टरों की टीम ने मृतक हाथी का पोस्टमार्टम किया है। उसके बाद उसे वहीं पर दफना दिया गया है।