फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   development plans got land

दीपावली का उपहार, स्वास्थ्य केंद्रों के लिए जमीनों की सौगात

Thu, 28 Oct 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
development plans got land
जमीन नहीं मिलने से अधर में लटके विकास के कार्यों को अब पंख लग सकेंगे। जिला प्रशासन ने जनपद में तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एक ओवरहेड टैंक और खेल मैदान के लिए जमीन आवंटित कर दी है। जमीन मिलने के बाद इन योजनाओं के लिए सरकार की ओर से बजट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

पीली पड़ाव, बहादराबाद, श्यामपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत हैं। इसके अलावा पीली पड़ाव में ही खेल मैदान व पेयजल के लिए ओवरहेड टैंक और आंगनबाड़ी भवन बनाया जाना प्रस्तावित है। वहीं, बहादराबाद में भी ओवरहेड टैंक बनाया जाना है। इनके लिए जमीन की तलाश की जा रही थी। इन सबके लिए ग्राम सभाओं की ओर से प्रस्ताव पारित करके एसडीएम को भेजे गए थे। जमीनों के प्रस्तावों को एसडीएम पूरण सिंह राणा ने एक महीने के भीतर ही स्वीकृति प्रदान कर दी।
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जमीनों के लिए आए प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। सभी अधिकारियों को अन्य योजनाओं के लिए भी जमीन तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूरण सिंह राणा, एसडीएम, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed