फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   the Women Murder

पीछा छुड़वाने के लिए की महिला हत्या

Wed, 18 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 18 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन

झबरेड़ा। अवैध संबंध से अपना पीछा छुड़वाने के लिए एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी ने खुद ही महिला के पति को खेत में लाश पड़ी होने की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन से गायब महिला का शव बरामद कर लिया।

विज्ञापन

घटना झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव के एक व्यक्ति के एक महिला से कई साल से अवैध संबंध थे। दोनों शादीशुदा होने के साथ ही कई बच्चों के माता-पिता भी थे। 14 नवंबर को महिला अचानक लापता हो गई। परिजन पुलिस को सूचना देने के बजाय अपने स्तर से उसकी तलाश में जुटे रहे। सोमवार की रात गांव के बिजेंद्र ने महिला के पति को फोन कर खेत में उसकी लाश पड़ी होने की सूचना दी। झबरेड़ा पुलिस ने खेत से 38 वर्षीय महिला की क्षतविक्षत लाश बरामद कर पड़ताल शुरू कर दी। बिजेंद्र से पूछताछ और तलाशी में मृतका का मोबाइल बरामद होने से अवैध संबंधों का राज खुलकर सामने आ गया।
विज्ञापन

पुलिस की पड़ताल में आरोपी ने बताया कि अवैध संबंध के चलते उसने फरीदा को 30 हजार रुपये देने के अलावा कई बार मदद की। आरोप लगाया कि वह लगातार पैसे की मांग कर रही थी। पीछा छुड़ाने के लिए उसने खेत में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी बिजेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया अवैध संबंध की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सूचना देकर शक के घेरे में आया बिजेंद्र
महिला के लापता होने पर परिजन रिश्तेदारों और परिचितों में उसकी तलाश कर रहे थे। इसी सिलसिले में उसका पति सोमवार को गांव से बाहर गया हुआ था। बिजेंद्र ने उसके पति को फोन करने के अलावा गांव में किसी को भी लाश की जानकारी नहीं दी। कई घंटे बाद महिला का पति जब गांव लौटा तो उसके बाद ही पूरे गांव में लाश मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। खेत में पुराल के पास महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिलने पर पुलिस के शक की सुई अवैध संबंधों की तरफ इशारा कर रही थी। लाश मिलने की बाबत जानकारी जुटाने पर बिजेंद्र ने पूछताछ में सब कुछ कुबूल कर लिया।

-----------
दो दिन पहले ही कर दी थी हत्या
पुलिस के मुताबिक बिजेंद्र ने 14 नवंबर को ही फरीदा का गला घोटकर हत्या कर दी थी। पुलिस की पूछताछ में बिजेंद्र ने दावा भी किया कि बेसुध होने के कारण वह हत्या का विरोध भी नहीं कर पाई। गन्ने के खेत में पड़ी लाश दो दिन तक किसी को नजर भी नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed