{"_id":"f3757706ae6b2f2e8b6d4f89350c0a32","slug":"stf-two-smugglers-caught-with-charas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओटीएफ ने चरस के साथ पकड़े दो तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओटीएफ ने चरस के साथ पकड़े दो तस्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। उत्तरकाशी से लाई जा रही चरस की खेप बरामद करते हुए एसओटीएफ ने दो तस्कर दबोच लिए। जिनके कब्जे से लगभग करीब एक किलो चरस बरामद हुई। पुलिस का दावा है कि अर्द्धकुंभ में चरस बेची जानी थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर रात एसओटीएफ को सूचना मिली कि चरस की खेप लाई जा रही है। एएसपी सुरक्षा जगदीश चंद्र के निर्देश पर एसओटीएफ प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने घेराबंदी शुरू कर दी। सप्तऋषि चेकपोस्ट पर पुलिस ने ऋषिकेश की ओर से आ रही एक आल्टो कार रोक ली। कार में मौजूद दो युवकों की तलाशी लेने पर नौ सौ सत्तर ग्राम चरस बरामद हुई। एसओटीएफ प्रभारी ऐश्वर्या पाल के अनुसार युवकों के नाम नितिन पुत्र वेदप्रकाश निवासी नई बस्ती खड़खड़ी एवं गोविंद वालिया पुत्र मदन वालिया निवासी गांव जगजीतपुर कनखल है। बताया कि नितिन पेशे से चालक है और दूसरा पेशे से किसान है। आरोपी करीब हजार रुपये तोला चरस बेचते है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन