फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   mother angered by court marriage sons beating

मां की कोर्ट मैरिज से नाराज बेटों ने की पिटाई

Sat, 29 Aug 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Sat, 29 Aug 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
mother angered by court marriage sons beating

थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों की मां ने तीन बच्चों के पिता संग कोर्ट मैरिज कर ली। इससे नाराज बेटों ने अपनी मां की पिटाई कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस की पूछताछ में पता चला कि प्रेमी के भी तीन बच्चे हैं। शादी कर चुकी ये महिला कैंसर से पीड़ित उसकी पहली पत्नि की सेवा भी कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों ही पक्षों से झगड़ा न करने की अपील की है। भगवानपुर थाने में शुक्रवार को अजीबोगरीब मामला पहुंचा। एक महिला ने अपने बेटों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जब आरोपियों को थाने बुलाया तो पता चला कि तीन बच्चों की मां ने गांव के ही तीन बच्चों के पिता से कोर्ट मैरिज कर ली है।
विज्ञापन


जबकि महिला का पति भी अभी जीवित है। आरोपियों ने बताया कि उनकी मां कोर्ट मैरिज के बाद प्रेमी की पहली पत्नि की सेवा में जुटी रहती है। वहीं महिला का कहना है कि वह अपने दूसरे पति के साथ रहना चाहती है। मगर उसके बेटे अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला की दूसरी शादी पर उसके बेटों को आपत्ति है। दोनों पक्षों से वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। गांव के जिम्मेदार लोगों से भी मसले का हल निकालने में मदद मांगी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed