{"_id":"bbf07b0d5ba12b518307305dbb4c7606","slug":"attempt-to-suicide-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने जहर खाया, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने जहर खाया, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 13 May 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
सुनहरा नई बस्ती में किराए का मकान लेकर रहने वाले एक युवक ने जहर खा लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। वहीं मजिस्ट्रेट ने भी नर्सिंग होम में जाकर युवक के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
बहादराबाद क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी अरुण (32) गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा नई बस्ती में किराए का मकान लेकर रहता है। बताया गया है कि मंगलवार को उसने किसी बात को लेकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिजन उसे एक निजी नर्सिंग होम में ले गए। परिजनों ने इसकी सूचना गंगनहर पुलिस को भी दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
गंगनहर कोतवाली प्रभारी डीएस भंडारी ने बताया कि युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मजिस्ट्रेट ने भी युवक के बयान दर्ज किए है। जहर खाने के पीछे वजह की जांच की जा रही है।
विज्ञापन