फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   बिहार की महिला ने फांसी लगा की खुदकुशी

बिहार की महिला ने फांसी लगा की खुदकुशी

Sat, 27 Apr 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
बिहार की महिला ने फांसी लगा की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

सिडकुल क्षेत्र में बिहार की एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शनिवार की सुबह स्थानीय पुलिस को सूचना मिली की गांव आन्नेकी में एक महिला ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पड़ताल में मृतका की पहचान पूजा (22) पत्नी अंकित निवासी बरखरा राजपुर जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत पति ने पुलिस को जानकारी दी कि उनका छह वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। तब से दोनों के परिजनों ने नाता तोड़ लिया था। पति ने पुलिस को बताया कि वह देर रात खाना खाने के बाद सो गया था जबकि उसकी पत्नी छोटी बेटी के साथ दूसरे कमरे में चली गई थी। सुबह जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो खिड़की से देखने पर पता चला कि पत्नी फंदे पर लटक रही थी। वहीं, कोर्ट चौकी प्रभारी एलएस बुटोला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका अपने ससुराल से पति को संपत्ति में हिस्सा देने की बात कह रही थी, लेकिन ससुराल पक्ष हिस्सा देने को राजी नहीं था। इसी बात से व्यथित होकर उसने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed