फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मामूली सी कहासुनी पर युवक ने खाया कंडक्टर कान

मामूली सी कहासुनी पर युवक ने खाया कंडक्टर कान

Thu, 29 Mar 2018 12:39 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
मामूली सी कहासुनी पर युवक ने खाया कंडक्टर कान
हरिद्वार। लक्सर से हरिद्वार आ रही एक मेटाडोर में मामूली सी कहासुनी पर एक युवक ने कंडक्टर का कान काट दिया। पीड़ित की लिखित शिकायत पर कनखल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। आरोपी युवक मेरठ का निवासी बताया गया है।
विज्ञापन

कनखल पुलिस के मुताबिक बुधवार एक मेटाडोर सवारियां लेकर लक्सर से हरिद्वार आ रही थी। मेटाडोर लक्सर से जियापोता के पास पहुंची तो सागर चौधरी पुत्र जगपाल निवासी पिलौना जिला मेरठ को सीट से हटाने को लेकर कंडक्टर मांगेराम निवासी बहादरपुर खादर के साथ कहासुनी हो गई। युवक ने कंडक्टर का आधा कान दांतों से काट दिया। पीड़ित ने कनखल थाने की जगजीतपुर चौकी पर पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। जगजीतपुर चौकी प्रभारी डीपी काला ने इसी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे भेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed