{"_id":"5c5339a2bdec22738b6ae135","slug":"21548958114-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से हरिद्वार में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद ज्वालापुर कोतवाली में ट्रांसफर कर दिया है। ज्वालापुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली ऋषिकेश में पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया की उसकी जान पहचान तपन गहलोत पुत्र अर्जुन गहलोत निवासी चांदपुर बिजनौर यूपी हाल निवासी चंद्राचार्य चौक क्षेत्र ज्वालापुर से थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक लंबे समय से उसके साथ अपने किराये के कमरे पर शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोप है कि शादी करने की बात पर आरोपी मुकर गया। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद घटनास्थल ज्वालापुर का होने के चलते केस यहां ट्रांसफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।