{"_id":"5a885e4d4f1c1bb5568b4568","slug":"21518886477-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी ने गटका जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी ने गटका जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धनौरी।
तेलीवाला गांव निवासी दुष्कर्म के एक आरोपी युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। उसे युवक स्थिति में होने से उसे रुड़की स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया कर रही है
घटनाक्रम के मुताबिक तेलीवाला गांव निवासी एक युवक ने शनिवार सुबह घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे रुड़की स्थित एक निजी अस्पताल लेे गए। फिलहाल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। गांव में इस बात की चर्चा है कि युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने की कोशिश की, वहंीं पुलिस का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नही है। जहर खाने वाले युवक पर एक नाबालिग को उसके घर से अगवा करके चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का आरोप है। नाबालिग के पिता की तहरीर पर धनौरी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है और आरोपों की छानबीन की जा रही है। दूसरी ओर जांच कर रही पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जब उसके घर पर दबिश दी गई तो युवक के परिजनों ने बताया कि वह बीमार है तथा उसका रुड़की के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।