फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   गेस्ट हाऊस की बिजली काटने पर टीम को घेरा

गेस्ट हाऊस की बिजली काटने पर टीम को घेरा

Tue, 13 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
गेस्ट हाऊस की बिजली काटने पर टीम को घेरा
हरिद्वार। अपर रोड पर एक गेस्ट हाउस की बिजली काट देने पर बिजली विभाग की टीम को व्यापारी वर्ग ने घेर लिया। हरकी पैड़ी चौकी पहुंचे प्रकरण में बिजली विभाग ने लि जमा कराने के लिए दो दिन की मोहलत दी। तब मामला शांत हुआ। सोमवार की शाम अपर रोड पर हरिभवन गेस्ट हाउस का बिजली का बिल जमा न होने पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने बिजली काट दी। इधर, गेस्ट हाउस मालिक के समर्थन में आस पास के व्यापारी एकत्र हो गए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बिजली विभाग की टीम को घेर लिया। इधर, घेराव होने पर बिजली विभाग की टीम ने पुलिस को सूचना दे दी। हरकी पैड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को चौकी ले आई। चौक कैंपस में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। आखिर में बिजली विभाग ने भवन स्वामी को बकाया बिल जमा करने के लिए दो दिन की मोहलत दे दी और बिजली का कनेक्शन वापस जोड़ दिया। इस पर फिर व्यापारी वर्ग शांत हुआ। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी डीएस रावत ने बताया कि दो दिन की मोहलत भवन स्वामी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed