{"_id":"5a5a44354f1c1bdd408b4a4a","slug":"191515865141-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमजन की रकम डकारने को प्रॉपर्टी डीलर ने दी थी झूठी सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आमजन की रकम डकारने को प्रॉपर्टी डीलर ने दी थी झूठी सूचना
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
कमेटी की रकम हड़पने की साजिश के चलते प्रॉपर्टी डीलर रवि गर्ग ने घर में दस लाख के जेवरात और नगदी चोरी होने की झूठी सूचना दी थी। हकीकत सामने आने पर पुलिस अब प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ ही कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
शनिवार को थाना कैंपस में सीओ बहादराबाद मनोज कात्याल ने पत्रकारों को मामले की विस्तृत जानकारी दी। बाताया कि धनौरी मार्ग पर सिंह एनक्लेव निवासी प्रॉपर्टी डीलर रवि गर्ग ने दो जनवरी को सूचना दी थी कि जब वे परिवार सहित शाकुंबरी देवी के दर्शन करने गए थे, तब उनके घर से जेवरात और नगदी चोरी हो गई थी। प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई चोरी की पड़ताल के दौरान घटना संदिग्ध लगने पर जब वादी से पूछताछ की गई तब चोरी की बात झूठी निकली।
जांच के दौरान सामने आया कि अपने गृह जनपद मुजफ्फरनगर में प्रॉपर्टी डीलर कमेटी का धंधा संचालित करता है। आमजन की रकम डकारने की नीयत के चलते ही उसने चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ ने बताया कि चोरी की झूठी सूचना दर्ज कराने के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एसओ मनोहर भंडारी, विवेचक संजय शर्मा मौजूद रहे।