{"_id":"5d0e71008ebc3e5cf8691159","slug":"15612275041413-50-haridwar-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्सर के कारोबारी 13.50 लाख हड़पे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरिद्वार। लक्सर के कारोबारी ने ज्वालापुर के एक व्यक्ति के खिलाफ 13.50 लाख की रकम का गबन कर लेने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
लक्सर के केशव नगर सोसायटी रोड निवासी मनोज गोयल पुत्र जयप्रकाश की लक्सर में ही अर्पित इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। आरोप है कि फरवरी 2018 में उसने राम अवतार यादव निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर से कोपल कर्नाटका साइट कंपनी के सोलर पावर के एसी एवं सीडी के काम के लिए अनुबंध किया था। बताया कि उसकी फर्म ने करीब 23 लाख की रकम का कार्य किया, जिसकी एवज में कुछ रकम उसे मिल भी गई। आरोप है कि राम अवतार यादव ने उसके हिस्से के शेष रह गई करीब साढ़े तेरह लाख की रकम अब भी नहीं लौटाई है। आरोप है कि पुल जटवाड़ा पर मिले राम अवतार यादव ने रकम मांगने पर गाली गलौज करते हुए हत्या करने की धमकी दी। एसएसआई विकास भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।