फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   दोषियों पर कार्रवाई न होने पर किन्नर करेंगे भूख हड़ताल

दोषियों पर कार्रवाई न होने पर किन्नर करेंगे भूख हड़ताल

Wed, 02 May 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
दोषियों पर कार्रवाई न होने पर किन्नर करेंगे भूख हड़ताल

विज्ञापन
हरिद्वार।
मारपीट का शिकार एक किन्नर ने जान के खतरे का अंदेशा जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।
बुधवार को साथी किन्नरों के साथ प्रेस क्लब पहुंची ज्वालापुर निवासी मोनिका किन्नर ने बताया कि 30 अप्रैल को वह अपनी साथी सोनिया के साथ ऑटो रिक्शा में सवार होकर ज्वालापुर जा रही थी। देवपुरा चौक के पास छोटा उर्फ रेशमा, छज्जू उर्फ कोमल, महताब उर्फ टीना, कादिर उर्फ सोनिया व सुंदर आदि किन्नरों ने ऑटो रुकवाकर उस पर हमला बोल दिया। जैसे- तैसे उसने व सोनिया ने वहां से भागकर जान बचाई। बाद में उन्होंने अस्पताल जाकर मेडिकल करवाने के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। मोनिका ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उसने बताया कि आरोपी उसके साथ पहले भी मारपीट कर चुके हैं। उसे आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। कहा कि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो वह भूख हड़ताल करेंगी। किन्नरों ने बताया कि ट्रेनों में पैसे मांगने पर पाबंदी लगने के बाद यह लोग बेवजह उनके इलाके में दखलंदाजी कर रहे हैं। आरोपी किन्नर किसी गद्दी से भी जुड़े हुए नहीं हैं। किन्नरों ने मांग की है कि सरकार को थर्ड जेंडर की सुरक्षा व उनके हितों के लिए कदम उठाने चाहिए। प्रेसवार्ता के दौरान रीना गुजरी, सोनिया, गुड्डी आदि दर्जनों किन्नर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed