{"_id":"5b22b0a04f1c1bb16e8b7da9","slug":"11529000096-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज़्वालापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज़्वालापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के गांव सराय में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। क्षेत्र के ही एक अस्पताल में भर्ती रही महिला के परिजन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव लेकर चले गए। इधर, हरकत में आई पुलिस ने दो चिकित्सकों को फटकार लगाते हुए गांव सराय पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।
बृहस्पतिवार सुबह ज्वालापुर पुलिस को भूमानंद अस्पताल से एक महिला की मौत होने का मेमो मिला। सूचना पर पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो पता चला कि परिजन शव को लेकर चले गए है। मेमो के आधार पर गांव सराय में सद्दाम के घर पहुंची पुलिस ने उसकी पत्नी सलीमा (24) के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में पति ने बताया कि बुधवार शाम पत्नी का पड़ोसियों से विवाद हुआ था और फिर उसने फांसी के फंदे पर झूलकर जान देने की कोशिश की थी। उसने दरवाजे का कुंडा तोड़कर पत्नी को नीचे उतारकर भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। इधर, हरकत में आई पुलिस ने अस्पताल के दो चिकित्सकों को हिरासत में ले लिया। चिकित्सकों ने बताया कि बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में देने की जिद्द करने पर शव उन्हें सौंप दिया था। एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि मजिस्ट्रेट की ओर से महिला के शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण सामने आ सकेगा। कनखल क्षेत्र के गांव जमालपुर कलां की रहने वाली सलीमा का विवाह दो वर्ष पहले पेशे से दिहाड़ी मजदूर सद्दाम से हुआ था।