फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   स्कूटी लूटने में फंसा युवक, खुद को बता रहा था पीड़ित

स्कूटी लूटने में फंसा युवक, खुद को बता रहा था पीड़ित

Fri, 08 Feb 2019 09:53 AM IST
alka tyagi अलका त्यागी
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
स्कूटी लूटने में फंसा युवक, खुद को बता रहा था पीड़ित
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

बुजुर्ग की पिटाई कर उनकी स्कूटी छीनने के बाद उल्टा अपने साथ लूट की झूठी सूचना देने पर एक युवक फंस गया। पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रभावी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
घटना भेल के सेक्टर एक में पिछले वर्ष अक्तूबर माह की बताई जा रही है। ज्वालापुर के शारदानगर निवासी युवक राहुल धीमान पुत्र सुरेंद्र ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके साथ सरेराह लूट की गई है और लुटेरे अपनी स्कूटी छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो युवक ने कागजात लूटने की जानकारी दी थी। फिर मामले की जांच एसपी सिटी को दे दी गई थी। मौजूदा एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय की जांच में सामने आया कि स्कूटी नया हरिद्वार कालोनी निवासी रिटायर्ड भेलकर्मी राजेंद्र सिसौदिया की है। फाइनेंस का कार्य करने वाले रिटायर्ड भेलकर्मी के पास ही राहुल धीमान कार्य करता था लेकिन हेराफेरी करने पर उन्होंने कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया था। घटना के दिन वह कोर्ट से लौट रहे थे और राहुल ने उनके साथ मारपीट करते हुए स्कूटी छीन ली थी। पूरे मामले को दूसरा रूप देने की कोशिश की थी। कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी ने बताया कि बुजुर्ग की शिकायत पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कनखल पुलिस करेगी जांच
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से रकम ठगने के मामले की जांच अब कनखल पुलिस करेगी। पीड़ित महिला की तरफ से आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पथरी पुलिस ने जांच ट्रांसफर कर दी है। थाना पथरी में गांव एक्कड़ निवासी रेनू पत्नी विनोद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि भिषेक ठाकुर पुत्र शैलेंद्र ठाकुर निवासी गुरुकुल कांगड़ी ने उसकी चतुर्थ श्रेणी के पद पर नौकरी लगवाने की एवज में सवा लाख की रकम ली थी। लेकिन उसकी नौकरी नहीं लग पाई। जब उसने नौकरी न लगने पर रुपये वापस देने की मांग की तो उसके साथ गाली गलौच करते हुए हत्या की धमकी दी गई। एसओ हरिओमराज चौहान ने बताया कि पथरी पुलिस ने जांच यहां ट्रांसफर की है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed