फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   कनखल में मामूली विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष

कनखल में मामूली विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष

Thu, 22 Mar 2018 10:03 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
कनखल में मामूली विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कनखल में पैदल जा रहे युवक के मोटरसाइकिल की चपेट में आने पर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। सरेराह हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं।
बुधवार देर रात क्षेत्र की हरिजन बस्ती का रहने वाला नवल बाइक से आ रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का ही शैंकी उसकी बाइक की चपेट में आ गया। इस पर दोनों के बीच तू तू मैं मैं हो गई। फिर दोनों पक्ष के परिजन और परिचित एकत्र हो गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों ही पक्षों ने लाठी डंडों से लैस होकर एक- दूसरे पर हमला बोल दिया। सूचना मिलने पर पुलिस दौड़कर पहुंची, तब दोनों पक्ष अलग थलग हो गए। बाद में एक- दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों पक्ष थाने जा पहुंचे।
विज्ञापन

देर रात ही पुलिस ने एक पक्ष के मुकेश पुत्र बंसत निवासी हरिजन बस्ती, की ओर से अशोक, मनोज,दीपू, विक्की, शैंकी, माटे, विपिन,अशोक, जोनी, सूरज, के खिलाफ एवं दूसरे पक्ष के मनेाज कुमार की ओर से नवल, नीटू, टिंकू, गोलू, नीटू, मनीष, मनीष, विजय, मंटू, बिरमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ अनुज सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed