फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ट्रक से कुचलकर गुरुकुल के छात्र की मौत

ट्रक से कुचलकर गुरुकुल के छात्र की मौत

Tue, 13 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर गुरुकुल के छात्र की मौत
हरिद्वार। हाईवे पर दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई साथ ही दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ज्वालापुर क्षेत्र में हाईवे पर रानीपुर झाल के पास बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवक बहादराबाद की ओर जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल ने बुलेट में टक्कर मार दी। बुलेट सवार दोनों युवक नीचे गिर गए इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य युवक घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

मृतक छात्र की पहचान सचिन गुर्जर (21) पुत्र जोगेंद्र निवासी चांदपुर कायस्थ गंगा दासपुर सहारनपुर हाल निवासी राजा गार्डेन कनखल के रूप में हुई। मृतक गुरुकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय प्रथम वर्ष का छात्र था। वह राजा गार्डेन में अपने मामा के घर रहता था। उसके घायल साथी की पहचान अंशुल एवं दूसरे मोटरसाइकिल सवार की पहचान अर्जुन पुत्र लेखराम निवासी अंकौढ़ा कलां लक्सर के रूप में हुई। छात्र ने हेलमेट भी पहना हुआ था इसके बावजूद उसकी जान नही बच सकी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छात्र की मौत की खबर मिलते ही विश्व विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। छात्र संघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर की अगुवाई में तमाम छात्र जिला अस्पताल में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed