फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Consolidation process incomplete after 40 years; farmers forced to make 40-km round trips

Haridwar News: 40 साल बाद भी चकबंदी नहीं होने से किसान लगा रहे 40 किमी की दौड़

Thu, 09 Jul 2026 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 09 Jul 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Consolidation process incomplete after 40 years; farmers forced to make 40-km round trips
- किसानों ने डीएम से चकबंदी समाप्त करने की मांग
विज्ञापन


पथरी। नसीरपुर कलां में 40 साल बाद भी चकबंदी प्रक्रिया अब तक समाप्त नहीं हुई है। किसानों को खसरा खतौनी की नकल लेने के लिए करीब 40 किलोमीटर दूर रुड़की में चकबंदी कार्यालय में जाना पड़ता है। इससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबी दूरी तय कर रुड़की में चकबंदी कार्यालय जाने के कारण किसानों का समय और पैसा दोनों अधिक खर्च होता है। किसानों ने डीएम मयूर दीक्षित से हस्तक्षेप कर चकबंदी प्रक्रिया समाप्त कराने की मांग की है।

नसीरपुर कलां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि साजिद अंसारी, दिलशाद अली, आरिफ अंसारी, प्रमोद शर्मा, सोनू कुमार आदि किसानों के मुताबिक नसीरपुर कलां में सन 1982 में चकबंदी प्रक्रिया शुरू हुई थी। चकबंदी विभाग ने सन 1992 में किसानों के चक आवंटित कर दिए थे। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद भी संबंधित अधिकारियों ने चकबंदी प्रक्रिया खत्म करने में कोई दिलचस्पी नहीं ली है। नसीरपुर कलां के रकबे में बादशाहपुर, धारीवाला, टिकोला व नसीरपुर कलां के किसानों के खेत हैं। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन


--------------
चकबंदी प्रक्रिया खत्म करने में अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

गुलनाज अंसारी, ग्राम प्रधान

-----------------
चकबंदी प्रक्रिया समाप्त नहीं होने से रुड़की जाकर खतौनी की नकल लानी पड़ती है। इसमें सारा दिन गुजर जाता है। समस्या का समाधान किया जाए।

सोमप्रकाश सैनी, बादशाहपुर
-------------------

पता नहीं कब तक चकबंदी प्रक्रिया खत्म होने का इंतजार करना पड़ेगा। इस ओर सरकार और अधिकारियों को भी ध्यान देना चाहिए, ताकि, किसान की समस्या हल हो सके।
साधुराम चौहान, धारीवाला
--------------

चकबंदी प्रक्रिया समाप्त नहीं होने से किसानों को खेतीबड़ी कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चकबंदी कर किसानों की नकन ऑनलाइन की जाए।

सुशील कुमार, झबीरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed