{"_id":"6a9564e82caad76a5a04ddab","slug":"congress-workers-protested-and-filed-a-complaint-against-the-bjp-state-president-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-153373-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने खरगे की रैली के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण के विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए हरिद्वार कोतवाली में तहरीर दी। इस दौरान कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन भी किया।
जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के वरिष्ठ दलित नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण जैसी घटना यदि जातिगत मानसिकता के कारण की गई है तो यह केवल खरगे का अपमान नहीं, बल्कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की ओर से दिए गए संविधान, सामाजिक समानता और देश के करोड़ों दलितों के सम्मान पर चोट है। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि रैली के बाद मंच को कथित तौर पर शुद्ध करने की मानसिकता बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि यह देश के संविधान, सामाजिक न्याय और प्रत्येक नागरिक की बराबरी के अधिकार से जुड़ा सवाल है। इस मौके पर पूर्व सभासद अशोक शर्मा, राजीव भार्गव, मकबूल कुरैशी, तीर्थ पाल रवि, नितिन तेश्वर, अंजू मिश्रा, नलिनी दीक्षित, सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की, उत्कर्ष वालिया मौजूद रहे।