फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sanskrit is the heritage of our civilization and knowledge-science

Haridwar News: संस्कृत हमारी सभ्यता और ज्ञान-विज्ञान की धरोहर

Mon, 31 Aug 2026 04:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit is the heritage of our civilization and knowledge-science
हरिद्वार। संस्कृत सप्ताह समापन पर श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय और संस्कृत भारती की ओर से संस्कृत शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राओं की ओर से बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने शोभायात्रा का शुभारंभ कराया। कहा कि संस्कृत हमारी सभ्यता और ज्ञान-विज्ञान की धरोहर है। संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए युवा आगे आएं।
विज्ञापन

आयोजक डॉ. रवींद्र कुमार ने कहा कि संस्कृत को केवल कर्मकांड, मठों या प्राचीन पोथियों की चौखट तक सीमित समझने की भूल कदापि न करें। यह कोई अतीत का मृत अवशेष नहीं, बल्कि आधुनिक विज्ञान, अंतरिक्ष, कंप्यूटर और अत्याधुनिक तकनीकी युग की सबसे अजेय, प्रामाणिक और वैज्ञानिक भाषा है।
विज्ञापन

संस्कृत भारती के प्रांत संगठन मंत्री गौरव शास्त्री ने कहा कि संस्कृत मात्र एक कालखंड विशेष की भाषा नहीं है, बल्कि यह भारतवर्ष की आत्मा और हमारी सांस्कृतिक पहचान है। संस्कृत भारती का निरंतर प्रयास है कि संस्कृतं गृहे-गृहे, वदतु संस्कृतं जने-जने के संकल्प को साकार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा समाज में संस्कृत संभाषण के प्रति सकारात्मक चेतना जगाने और संस्कृत को दैनिक जीवन की व्यावहारिक भाषा बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस मौके पर प्रो. यशवीर सिंह, डॉ. आशिमा श्रवण, डॉ. विपिन प्रेमी, डॉ. विमुग्धा प्रेमी, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed