फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Children reiterate intoxicated society

बच्चों ने नशा मुक्त समाज का दोहराया संकल्प

Fri, 21 Feb 2020 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Children reiterate intoxicated society
राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोविंदगढ़ के वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं । - फोटो : HARIDWAR
राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोविंदगढ़ के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं नशा मुक्त समाज का संकल्प लिया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अतिथियों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए अभिप्रेरणा फाउंडेशन के सचिव दीपेश चंद्र प्रसाद ने कहा कि विद्यालय का कायाकल्प होना तब मायने रखता है जब शैक्षिक वातावरण भी मजबूत हो। कायाकल्प के तहत विद्यालय के स्टाफ ने पूरी लगन एवं मेहनत से कार्य किया है, जिसकी प्रगति बच्चों में दिखाई दे रही है। डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि उन्हें विद्यालय का वातावरण देखकर बेहद अच्छा लग रहा है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को अवश्य स्कूल भेजें। प्रधानाध्यापक अमरपाल सिंह ने कहा कि 2 वर्षों में विद्यालय ने काफी तरक्की की है। विद्यालय के पास ई कक्षा की सुविधा उपलब्ध है। स्कूल में सुसज्जित कक्ष, साफ प्रांगण, बच्चों के भोजन के लिए शेड, लाइब्रेरी व अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं पैनासोनिक सीएसआर अभिप्रेरणा फाउंडेशन के लोगों का आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया की धुरी बताते हुए कहा कि वह विद्यालय के विकास में सहयोग दें। कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं नशा मुक्त समाज का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक छात्राएं सिंह ने किया। इस अवसर पर रीना, मोनिका शर्मा, जनक सहगल, अवनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed