फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Campaign for prevention of dengue in wards

डेंगू की रोकथाम को वार्डों में चलाया महाअभियान

Sun, 06 Sep 2020 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Campaign for prevention of dengue in wards
मध्य हरिद्वार में डेंगू का लार्वा नष्ट करते कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
नगर निगम ने भूपतवाला और शिवपुरी वार्ड में डेंगू की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया। टीम ने पार्षदों के साथ घर-घर जाकर डेंगू के लार्वा को खत्म किया। जलभराव और नालियों की साफ करने के साथ कीटनाशक दवाओं को छिड़काव भी किया।
विज्ञापन

भूपतवाला में सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार और स्थानीय पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पार्षद सुनीता शर्मा ने लोगों से घरों के अंदर कूलर, गमलों, टंकी में अधिक दिन तक पानी जमा न होने देने की अपील की। अभियान में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा, सन्नी गिरी, शुभम चौधरी, मोहित हरियाल, रितेश वशिष्ठ, विकल राठी, रामअवतार शर्मा, अंकुर गुप्ता, स्कंद मोरिया ज्योति गुप्ता, पूजा मोरिया, मनोहर लाल खट्टर आदि शामिल रहे। उधर नगर निगम की टीम ने कनखल के शिवपुरी कॉलोनी, जगजीतपुर पीठ बाजार, मोहल्ला सगरा वाला महिला विद्यालय रोड में स्प्रे मशीन से कीटनाशकों का छिड़काव करवाया गया। स्थानीय पार्षद विकास कुमार ने लोगों से छत पर कबाड़ का सामान न रखने की अपील की। सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनित कुमार, अभियान में प्रदीप कुमार, कृष्ण लाल प्रजापति, जयप्रकाश, कुलदीप कांगड़ा संदीप, रमेश, अशोक सोनी, अमित, रणधीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed