फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bakrid today, prayers will be held in Idgah and mosques

बकरीद आज, ईदगाह और मस्जिदों में होगी नमाज

Sat, 09 Jul 2022 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bakrid today, prayers will be held in Idgah and mosques
ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। ईद की नमाज अदा करने के बाद घरों में कुर्बानी की जाएगी। ईदगाह में सुबह नौ बजे नमाज अदा होगी। मस्जिदों में नमाज का समय अलग-अलग रखा गया है। वहीं इस बार मंडी में 15 हजार से लेकर 80 हजार रुपये तक बकरे खरीदे गए।
विज्ञापन

रविवार को बकरीद की नमाज ज्वालापुर ईदगाह और मस्जिदों के साथ ही आसपास के देहात क्षेत्रों में अदा की जाएगी। नमाज की तैयारियों को लेकर ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने ईदगाह परिसर का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासन की ओर से भी साफ-सफाई के साथ ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए। धर्मगुरु मौलाना इकबाल कासमी और मौलाना वसीम अहमद कासमी ने कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। ईदगाह कमेटी के सदर हाजी इरफान अंसारी ने बताया कि ईद की नमाज ईदगाह में सुबह नौ बजे अदा की जाएगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

देर रात तक मंडी में बिके बकरे
ज्वालापुर स्थित मंडी का कुआं चौक बकरों की मंडी में देर रात तक खरीदारी की गई। सुब्हान अहमद, असलम ने बताया कि हर साल बकरों की कीमत में इजाफा हो रहा है। इस बार कीमत दोगुना हो गई है। 10 हजार से लेकर 40 हजार तक पहले बकरे मिलते थे लेकिन इस बार 15-20 हजार से लेकर 80 हजार रुपये तक ज्वालापुर में बिके हैं। राजस्थानी बकरों की मांग ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय होगी ईद की नमाज
ईदगाह में सुबह 9:00 बजे
तेलियान मस्जिद में सुबह 6:00 बजे
मस्जिद फातिमा अहबाबनगर में सुबह 6:30 बजे
जामा मस्जिद कटहरा बाजार में सुबह 7:30 बजे
कोटरावान मस्जिद में सुबह 7:30 बजे
मंडी की मस्जिद में सुबह 8:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed