फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   B.Com first year third merit list released

बी कॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए तृतीय मेरिट सूची जारी

Fri, 24 Sep 2021 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
B.Com first year third merit list released
एसएमजेएन पीजी कॉलेज की बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की तृतीय मेरिट सूची जारी हो गई है। मेरिट सूची वेबसाइट पर भी ऑनलाइन देखी जा सकती है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा व मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने बताया कि बीकॉम स्ववित्त पोषित प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सामान्य जाति के अभ्यर्थियों की मेरिट 70.2 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों की 67.2 प्रतिशत और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों की मेरिट 46.4 प्रतिशत तक गई है। मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. सरस्वती पाठक ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में बिना मास्क के प्रवेश वर्जित है। प्रवेश करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग होगी और हाथों का सैनिटाइज करना अनिवार्य है। सह प्रवेश समन्वयक विनय थपलियाल ने बताया कि प्रवेशार्थी अपने साथ आनलाइन भरे हुए आवेदनपत्र की हार्डकॉपी लेकर आएं।
विज्ञापन

कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद पांडे ने कहा कि प्रवेशार्थियों को अपने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मूल अंक तालिका, मूल टीसी व चरित्र प्रमाणपत्र, एंटी रैंगिंग शपथपत्र, जाति प्रमाणपत्र, कोविड-19 टीकाकरण का प्रमाणपत्र और बाहरी राज्य से आने वाले छात्रों से सत्यापन प्रमाणपत्र लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed