फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Akali Dal leader reaches Haridwar in connection with the Karnaprayag incident

Haridwar News: कर्णप्रयाग की घटना के मामले में हरिद्वार पहुंचे अकाली दल नेता

Sun, 21 Jun 2026 07:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Akali Dal leader reaches Haridwar in connection with the Karnaprayag incident
हरिद्वार। कर्णप्रयाग में पंजाब के सिख युवकों के साथ हुई मारपीट के मामले में पंजाब से सांसद, अकाली दल के नेताओं और विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल हरिद्वार पहुंचा। निर्मल विरक्त कुटिया गुरुद्वारे में अरदास के बाद सांसद सर्वजीत सिंह खालसा ने कहा कि विरोध करने नहीं, बल्कि पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग के लिए आए हैं। उनका आरोप है कि युवकों के साथ मारपीट होने के बावजूद उन्हीं पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह प्याली ने कहा कि घटना की शुरुआत करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि युवकों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया, जिससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर मामला मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। वहीं, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले में संवाद के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान स्थानीय सिख संगत ने प्रतिनिधिमंडल से पहले ऋषिकेश की संगत से बातचीत करने का आग्रह किया। कुछ देर चर्चा के बाद प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मिलने के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed