{"_id":"64ee589f1221be8d8438ab5dc6a681d1","slug":"after-hitting-the-divider-was-rampant-bike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर पर टकराने के बाद अनियंत्रित हुई थी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर पर टकराने के बाद अनियंत्रित हुई थी बाइक
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। रविवार रात भेल-हरिद्वार मध्य मार्ग पर बाइक के सड़क किनारे पेड़ से टकराने पर दो युवकों की मौत हो गई जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों सिडकुल की औद्योगिक इकाई में काम करते थे। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे और इनमें से किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
रविवार रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच शिवालिक नगर की ओर से एक ही बाइक पर सवार होकर तीन युवक हरिद्वार की तरफ आ रहे थे। भेल फाउंड्री गेट से कुछ दूरी पर वर्क्स हॉस्टल के पास पहुंचते ही बाइक डिवाइडर पर टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बाइक के पेड़ से टकराते ही तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा। दो युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तीसरे को गंभीरवस्था में जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान पंकज रावत (26) पुत्र भानुप्रताप रावत निवासी गली ए-11 सुभाषनगर ज्वालापुर हरिद्वार, अंकित (22) पुत्र विजयपाल निवासी गांव बिरालसी चरथावल मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। घायल लक्ष्मण पुत्र पुष्कर सिंह निवासी बस्ती जिला बलिया यूपी है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार ये तीनों सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत थे। यूपी के रहने वाले दोनों युवक शिवालिक नगर में ही किराये पर रहते थे। ये सभी कहां जा रहे थे, इस बारे में अभी कुछ नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन