फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Action will be taken against candidates who do not give details of income and expenditure

Haridwar News: आय व्यय का विवरण न देने वाले प्रत्याशियों पर होगी कार्यवाही

Thu, 26 Dec 2024 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against candidates who do not give details of income and expenditure
हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देश के क्रम में नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को चुनाव मद में व्यय का विवरण अनिवार्य रूप से देना होगा। उन्होंने कहा कि अधिकतम व्यय का पूरा निर्देशन चस्पा कर दिया गया है। यदि इसके विपरीत कोई कार्य करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 के दौरान जनपद में निर्वाचन अभ्यर्थियों के सही प्रकार से लेखे प्रस्तुत न करने या कुछ व्यय उपगत करने और निर्वाचन व्यय का दैनिक लेखा न बनाए जाने पर रिटर्निंग अधिकारी उनसे समय-समय पर जवाब तलब करेंगे। इसके साथ ही नोटिस भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 (1) के अधीन निर्गत नोटिस के संबंध में प्रतयाशी विरोध या असहमति के कारणों का उल्लेख भी कर सकता है। यह अवसर देते हुए उनके मामलों का निस्तारण किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के पास इस संबंध में प्रदत्त अधिकारों के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन सकुशल और सुचितपूर्ण संपन्न हो इसके लिए व्यय अनुवीक्षण समिति का गठन किया गया है। --------------------------------
विज्ञापन

कुश्म चौहान को नोडल और मनीष सिंह तीन सदस्यीय कमेटी में
हरिद्वार। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट कर्मेन्द्र सिंह ने नगर निकाय चुनाव को निर्बाध और पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान को नोडल अधिकारी आदर्श आचार संहिता नामित किया है। इसके अलावा चुनाव के दौरान माल जब्ती से संबंधित अभिलेखों का उचित प्रकार से रख-रखाव के लिए जिला स्तर पर टीम का गठन किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गठित तीन सदस्यीय टीम में उप जिलाधिकारी एवं सचिव एचआरडीए मनीष सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार, जिला आबकारी अधिकारी हरीश जोशी को शामिल किया गया है। इन अधिकारियों को दायित्व का निर्वहन पूरी सुचितपूर्ण तरीके से करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की पूरी गाइड लाइन का पालन करते हुए चुनाव संपन्न कराया जाएगा। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed