फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Acharya Mahamandaleshwar is the Shankaracharya of the arena

अखाड़ों के शंकराचार्य होते हैं आचार्य महामंडलेश्वर

Mon, 02 Sep 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Acharya Mahamandaleshwar is the Shankaracharya of the arena
संत जगत में जगद्गुरु शंकराचार्य का पद सबसे बड़ा है। इससे ऊपर कोई उपाधि नहीं। अखाड़ों के भीतर साधु-संतों का अनुशासन चलता है। प्रत्येक अखाड़े में सबसे बड़ा पद आचार्य महामंडलेश्वर का होता है। संतों के 13 अखाड़े हैं और इतने ही आचार्य महामंडलेश्वर। आचार्य बालकृष्ण को आचार्य महामंडलेश्वर पद का प्रस्ताव देने की हर जगह चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

एक वाक्य में कहें तो अखाड़ों के लिए आचार्य ही शंकराचार्य के समान है। अखाड़े के एक-एक संन्यासी को आचार्य ही दीक्षा प्रदान करते हैं। वास्तव में साधु बनने का एक पूरा विधान है। कुंभ मेलों के अवसर पर नए साधुओं को दीक्षित किया जाता है। अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वर विजयाहोम के बाद व्यक्तियों को महापात्र बनाते हैं। महापात्रों को फिर दीक्षित कर नागा संन्यासी बनाया जाता है। नागाओं के रूप में लंबे तप के बाद उन्हें अखाड़े के साधु का दर्जा मिलता है। योग्यता के अनुसार साधुओं में से कोठारी, कारोबारी, थानापति आदि बनाए जाते हैं। इन पदों पर आने के बाद महंत और कुछ साधना के बाद श्रीमहंतों का दर्जा मिलता है। श्रीमहंत ही अखाड़ों के सभापति और सचिव बनते हैं। श्रीमहंतों से ऊपर का दर्जा है महामंडलेश्वर। इनसे ऊपर है आचार्य महामंडलेश्वर का पद।
विज्ञापन

आचार्यों का पूरा साम्राज्य अखाड़ों में चलता है। अखाड़ों के मंदिरों, आश्रमों, छावनियों, मठों, देवस्थलों आदि का निर्माण आचार्यों की देखरेख में होता है। इनके लिए करोड़ों का बजट भी आचार्य महामंडलेश्वर ही जुटाते हैं। किसी भी अंतिम निर्णय के लिए वही अधिकृत हैं। यह पद गौरव का पद है। संन्यासियों के सात, बैरागियों के तीन, उदासियों के दो और निर्मलों के एक अखाड़े में यहीं परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोच समझकर निर्णय लेंगे बालकृष्ण
आचार्य बालकृष्ण पतंजलि योगपीठ के महामंत्री हैं। पतंजलि के दर्जनों उद्योगों के एमडी भी वही हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो 20 हजार करोड का उद्योग बन चुकी पतंजलि आचार्य के दम पर ही चल रही है। पतंजलि उद्योगों के 98.5 शेयरों के मालिक आचार्य बालकृष्ण ही हैं। आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक वह सोच समझकर ही कोई निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed