{"_id":"6a9437c4e67e4f776505fb20","slug":"notices-to-companies-on-irregularities-found-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-153347-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अनियमितताएं मिलने पर खाद्य निर्माता कंपनियों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अनियमितताएं मिलने पर खाद्य निर्माता कंपनियों को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
- खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, जन्माष्टमी पर विभिन्न दुकानों से लिए 19 सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। जन्माष्टमी के पर्व पर चलाए जा रहे सैंपलिंग व चेकिंग अभियान में खाद्य सुरक्षा टीमों ने जनपद हरिद्वार में रिटेल स्टोरों, ई-कॉमर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, डेरियों व किराना दुकानों पर निरीक्षण कर 19 सैंपल भरे। अनियमितताएं मिलने पर खाद्य निर्माता कंपनियों को नोटिस भी जारी किए गए।
रविवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की ओर से शिवालिक नगर में स्थित रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। मौके पर देशी घी, मैदा, साबुत काली मिर्च और पोहा के सैंपल जांच के लिए भरे गए। पोहा निर्माता कंपनी पंसारी इंडस्ट्रीज नई दिल्ली को लेबल पर निर्माता कंपनी का नाम व पता अंकित न करने, स्कैन कोड में गलत निर्माता का नाम अंकित करने और लेबल पर किए गए हेल्थ क्लेम पर नोटिस जारी किया गया। मैदा बनाने वाली निर्माता कंपनी ग्रो मोर स्पाइसेज एंड पल्सेस गुरुग्राम हरियाणा को मैदा के लेबल पर एक्सपायरी तिथि अंकित न करने पर नोटिस भेजा गया।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से ज्वालापुर, आर्यनगर और रानीपुर मोड़ स्थित रिटेल स्टोरों व ई-कॉमर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जेप्टो कंपनी का निरीक्षण किया गया। जेप्टो कंपनी के निरीक्षण में कंपनी की ओर से मौके पर फूड लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। वेयरहाउस से संबंधित अनिवार्य दस्तावेज वर्करों के मेडिकल, पेस्ट कंट्रोल आदि प्रस्तुत नहीं किए। खाद्य पदार्थों के लेबल पर निर्माण तिथि व एक्सपायरी तिथि अपठनीय पाई गई। इससे जेप्टो कंपनी को मौके पर नोटिस जारी किया गया। खाद्य तेल, सूजी, जूस और तेल के सैंपल भरे गए।
विज्ञापन
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय की ओर से रुड़की शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित रिटेल स्टोरों व किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया। मौके पर खाद्य तेल, चायपत्ती व देशी घी के सैंपल भरे गए। अनियमितताओं और मौके पर अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर दो खाद्य कारोबारकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार की ओर से भगवानपुर व आसपास स्थित रिटेल दुकानों का निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रयोगशाला जांच के लिए बेसन, सूजी, नमकीन, बिस्कुट, चाय पत्ती व खाद्य तेल का सैंपल भरा गया।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने झबरेड़ा व नारसन में स्थित रिटेल दुकानों व डेरियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मावा, देशी घी का एक-एक सैंपल भरा। सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।