फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Nari Shakti Vandan Program Cabinet Minister Madan Kaushik Honours Womens

नारी शक्ति वंदन समारोह: कैबिनेट मंत्री बोले- महिलाओं को बराबर में खड़ा करने से ही 2047 में विकसित होगा भारत

Sun, 30 Aug 2026 10:44 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 30 Aug 2026 10:44 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो 2047 में विकसित राष्ट्र का लक्ष्य रखा है, वह तभी पूरा होगा, जब महिलाओं को पुरुषों के बराबर में खड़ा किया जाएगा। जब काेई महिला समाज में आगे बढ़ना चाहती हैं तो उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ता है।

विज्ञापन
Amar Ujala Nari Shakti Vandan Program Cabinet Minister Madan Kaushik Honours Womens
अमर उजाला नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पुरस्कृत महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धर्मनगरी में अमर उजाला और गैलेक्सी यार्ड की ओर से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक सरोकार से जुड़ीं महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


रविवार को हरिद्वार-रुड़की रोड पर रॉयल वृंदावन होटल में हुए सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सेवा, व्यापार, खेल, कला, विज्ञान, स्टार्टअप, राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो 2047 में विकसित राष्ट्र का लक्ष्य रखा है, वह तभी पूरा होगा, जब महिलाओं को पुरुषों के बराबर में खड़ा किया जाएगा। जब काेई महिला समाज में आगे बढ़ना चाहती हैं तो उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ता है। उन्हाेंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रही हैं। प्रधानमंत्री के आह्वान पर बेटियां आगे आ रही हैं। सरकार की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कम ब्याज पर ऋण दिया जा रहा है ताकि वह स्वावलंबी बन सकें। यहां सम्मानित होने वाली महिलाएं भले ही कम हैं, लेकिन इनके साथ अनगिनत महिलाएं हैं, जो इनसे जुड़ी हुई हैं। इसलिए मैं उन्हें भी शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने इन्हें सम्मान समारोह तक पहुंचाने में सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि नारी शक्ति वंदन में सम्मानित होने वालीं सभी महिलाएं हीरे के समान हैं, मैं इन्हें वंदन करता हूं। उम्मीद है कि यह महिलाएं एक दिन विश्व, देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, गैलेक्सी यार्ड से ऋषि सचदेवा, मयंक शर्मा, सचिन बेनीवाल, सुशील शर्मा, भूमानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग से डा. रजनी, दीवान ज्वैलर्स से कंचन त्यागी, जुर्स कंट्री दीपक गर्ग आदि मौजूद रहे।
इनका रहा सहयोग

इस कार्यक्रम के मुख्य सहयोग में सीताराम ज्वैलर्स, लुक्स सैलून, दीवान ज्वैलर्स, ओवरसीज डेवलपर्स एवं सहयोगी के रूप में भूमानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अलकुश इंड्रस्टीज, जुर्स कंट्री, स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, रानीपुर विधायक आदेश चौहान का सहयोग रहा।

उत्तराखंड: चमोली की बेटी भागीरथी ने बढ़ाया मान, हैदराबाद में आयोजित मैराथन की 42 किमी की दौड़ में जीता रजत पदक

राष्ट्रभक्ति की दिखी झलक

नारी शक्ति सम्मान समारोह की शुरूआत राष्ट्रगान व वंदेमातरम से हुई। इसके बाद दिव्या धीमान ने गणेश वंदना की नृत्य प्रस्तुति दी। छात्र मानव ने कथक पेश किया। वृंदा ने महिलाओं के सम्मान में कविता पाठ किया।

कल्पना के सैल्यूट से गूंजीं तालियां

शहर के व्यस्त चौराहे चंद्राचार्य चौक पर यातायात व्यवस्था संभालने वालीं हेड कांस्टेबल कल्पना गहलोत बावर्दी वायरलैस सेट के साथ सभागार में पहुंचीं। जब उन्होंने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को सैल्यूट किया तो तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के उनके साहस को सराहा गया।

लोडर चालक नंदनी को सम्मान मिला तो भावुक हो गईं मां

लोडर चलाकर परिवार की गाड़ी संभाल रहीं 21 वर्षीय नंदनी को देखकर हर कोई अचंभित हो गया। इतनी कम उम्र में पिता की जिम्मेदारियों को संभालने की सभागार में चर्चा होती रही। जब उन्हें सम्मानित किया गया तो मां भावुक हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed